लखीमपुर। विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना लखीमपुर में शनिवार, 14 मार्च 2026 को वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिवस की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान संभाग निरीक्षक श्री सुरेश कुमार, विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ सेठ, प्रबंधक श्री रवि भूषण साहनी, प्रधानाचार्य श्री मुनेंद्र दत्त शुक्ल एवं परीक्षा प्रमुख श्री ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान किए तथा अनुशासन एवं व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.