info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखीमपुर: परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण विद्यालय में आयोजित

लखीमपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड,  खीरी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने गंभीरता से सुना प्रधानमंत्री का संदेश विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और देखा। प्रधानमंत्री के सुझावों से विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया भाग परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस वर्ष देशभर से 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षक से एक कदम आगे रहने का प्रयास करें और जिज्ञासु बने रहें। बोर्ड परीक्षा को बताया शैक्षणिक जीवन की नींव प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि बोर्ड परीक्षाओं को पहली प्राथमिकता दें, क्योंकि यही उनके शैक्षणिक जीवन की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को भय नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और तैयारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

कौशल विकास और नई तकनीक सीखने पर जोर काम से जुड़े कौशल पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केवल किताबें पढ़ना पर्याप्त नहीं है। बड़ों से सीखना, रोज कुछ नया सीखने की आदत डालना और नई तकनीकों को समझना आज के समय की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य ने छात्रों से अपनाने की अपील की इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे परीक्षा पर चर्चा में दिए गए सुझावों को अपने अध्ययन और जीवन में अपनाएँ। उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाकर तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.