info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

हरदोई: मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित

हरदोई। विद्या भारती विद्यालय, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, विष्णुपुरी में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय के कक्षा अष्टम के छात्र शैलेश कुमार ने गत वर्ष सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर प्रांत द्वारा भेजी गई ₹ 5100 की मेधावी छात्रवृत्ति का चेक विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सी. पी. कटियार ने सम्मानपूर्वक प्रदान किया।

इसी क्रम में कक्षा पंचम के छात्र संस्कार शुक्ला ने प्रांत स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹ 3100 की मेधावी छात्रवृत्ति का चेक वंदना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र की माता भी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.