बहराइच। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामकृष्ण नगर, नानपारा में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गोष्ठी के दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों एवं उनके शैक्षिक प्रदर्शन से अभिभावकों को अवगत कराने के उद्देश्य से उनकी उत्तर पुस्तिकाएँ अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गईं। अभिभावकों ने अपने पाल्य-पाल्याओं की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर अभिभावकों से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रगति एवं शिक्षण कार्य के संबंध में उनके विचार और सुझाव भी प्राप्त किए गए। गोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।
अभिभावक गोष्ठी के बाद प्रधानाचार्य श्री आशीष सक्सेना जी ने अभिभावक गोष्ठी पर अपने विचार आचार्य/आचार्या के समक्ष प्रस्तुत किए
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.