info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ : तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निरालानगर में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में  किया। कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। मंत्री राठौर ने कहा कि वैदिक गणित भारतीय संस्कृति की धरोहर है। यह बच्चों में तर्कशक्ति और गणना की गति को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि वैदिक गणित गणना को आसान बनाने के साथ मन को एकाग्र करता है। भारतीय शिक्षा समिति उ. प्र. के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने संस्कृति और शिक्षा के संगम को राष्ट्र की शक्ति बताया।

प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय के अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रदेश भर से आए विद्यार्थी इनमें प्रतिभाग करेंगे । विद्यालय के निदेशक रामतीर्थ वर्मा और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से भैया बहिनों में भारतीय परंपरा के प्रति गौरव एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता  है।  कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव की सफलता की कामना की और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.